मेरठ, अप्रैल 13 -- मेरठ में सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर सपा नेताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और व्यापारियों को राहत देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विपिन चौधरी, पथिक सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन चौधरी, मेरठ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सरदार जीतू सिंह नागपाल समेत समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क में एकत्रित हुए। कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने से पहले सपा नेता कचहरी चौराहे पर डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान सपाइयों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में कलक्ट्रेट पहुंच कर सपा नेताओं ने ज्ञापन दिया और मांग उठाई की सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को उजड़ने से बचाया जाए, उन्हें राहत दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.