मेरठ, अप्रैल 13 -- मेरठ थाना कोतवाली क्षेत्र के सुभाष बाजार में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सबसे पहले इन्वर्टर बैटरी की दुकान में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बगल की कपड़े की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से दोनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.