मेरठ : सुनील राघव बने भारतीय योग संस्थान कंकरखेड़ा के प्रधान
मेरठ, मई 26 -- कंकरखेड़ा में सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज योग केंद्र पर भारतीय योग संस्थान के जिला एवं क्षेत्र के पदाधिकारियों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। प्रांतीय मंत्री रविंद्र सिंह चौहान मुख्य चुनाव अधिकारी रहे। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार द्वारा सभी चयनित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। कंकरखेड़ा क्षेत्र के लिए बृजपाल सिंह एवं विपिन कुमार चौहान को क्षेत्रीय प्रधान चुना गया। सुनील राघव को सर्वसम्मति से पुनः जिला प्रधान नियुक्त किया गया। सभी केंद्र प्रमुखों और और साधकों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। अध्यक्षता वरिष्ठ योग शिक्षक एवं क्षेत्रीय प्रधान सरधना रामकिशोर गर्ग ने की।मौके पर केपी मलिक, मनोज कुमार वर्मा, यशपाल शर्मा जांगिड, शंभुदयाल वर्मा, जय भगवान गर्ग, शिवकुमार, महेश अग्रवाल,लोकेश, विनय सोम, पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.