मेरठ, दिसम्बर 15 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता साइबर अपराधियों पर कार्रवाई में मेरठ रेंज पुलिस ने सख्ती कर दी है। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के संबंध में 2001 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कराया गया था। रेंज में सबसे ज्यादा कार्रवाई मेरठ पुलिस ने करते हुए 785 मोबाइल नंबर बंद कराए। 290 संदिग्ध खातों को ब्लॉक करते हुए 10 करोड़ की धनराशि को ब्लॉक कराया है। डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने बताया तमाम शिकायतों को एनसीआरपी पोर्टल पर पंजीकृत कराया जाता है, जिसके बाद संबंधित साइबर अपराधियों के मोबाइल नंबरों पर कार्रवाई के लिए टीम काम कर रही है। साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता के लिए 1814 कार्यक्रम स्कूल-कॉलेज और कॉलोनियों में कराए गए। डीआईजी ने बताया जिन मोबाइल नंबर से साइबर क्राइम को अंजाम दिलाया जा रहा है, उनमें से 2001 मोबाइल नंबरों को पुलिस ने बंद कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.