मेरठ, मार्च 10 -- जेलचुंगी के समीप स्थित आईटीआई मैदान साकेत में विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में गुरुवार से शुरू होने वाली चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज कलश यात्रा निकलेगी। आज शाम ही सद्गुरु सुधांशुजी महाराज मेरठ पहुंच जाएंगे। उन्हें टोल प्लाजा से स्वागत करके पुष्प वर्षा के बीच शहर में लाया जाएगा। मंगलवार को हुई बैठक में विश्व जागृति मिशन मेरठ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल, मुख्य आयोजक मनोज शास्त्री, कलश यात्रा संयोजक दीपक शर्मा, कार्यक्रम स्वागत अध्यक्ष एवं यज्ञमान अश्वनी गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को केवल शाम में सुधांशु जी महाराज प्रवचन करेंगे। इसके अलावा अन्य तीन दिनों में सुबह और शाम दोनों सत्र में कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम में सुधांशु जी महाराज स्कूल के बच्चों, महिलाओं, युवाओं, स्वतंत्रता...