मेरठ, मार्च 10 -- जेलचुंगी के समीप स्थित आईटीआई मैदान साकेत में विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में गुरुवार से शुरू होने वाली चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज कलश यात्रा निकलेगी। इसमें 501 कलश के साथ महिलाएं शामिल होंगी। आज शाम ही सद्गुरु सुधांशुजी महाराज मेरठ पहुंच जाएंगे। उन्हें टोल प्लाजा से स्वागत करके पुष्प वर्षा के बीच शहर में लाया जाएगा। गुरुवार से रविवार तक कार्यक्रम चलेगा। मंगलवार को हुई बैठक में विश्व जागृति मिशन मेरठ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल, मुख्य आयोजक मनोज शास्त्री, कलश यात्रा संयोजक दीपक शर्मा, कार्यक्रम स्वागत अध्यक्ष एवं यज्ञमान अश्वनी गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे भव्य कलश पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा जिमखाना मैदान से बच्चा पार्क से होते हुए साकेत आईटीआई पहुंचेगी। गु...