मेरठ, मार्च 15 -- ​उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज पूरी दुनिया में सनातन संस्कृति का डंका बज रहा है। सरकार सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने वाले संतों और संस्थाओं का हृदय से स्वागत करती है। आज सरकार की नीतियों और संतों के आशीर्वाद से भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित कर रहा है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में आईटीआई ग्राउंड साकेत में चल रहे सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में मुख्य अतिथि रहे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में सुधांशु महाराज के योगदान की सराहना की। कहा कि आचार्य सुधांशु महाराज ने सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का जो बीड़ा उठाया है, वह वंदनीय है। सुधांशु महाराज अध्यात्म के माध्यम से समाज को जोड़ने का अद्भुत कार्य कर रहे हैं। उनके प...