मेरठ, मई 11 -- मेरठ के कंकखेड़ा में एनएच-58 पर रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। रुड़की डिपो की तेज रफ्तार बस ने कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद कार सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई। इस दौरान सड़क पार कर रहे भाई-बहन कार की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई। हादसे में कार में सवार दिल्ली निवासी छह लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस ने लगे भीषण जाम को काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी पवन सैनी रविवार दोपहर 12.30 बजे अपनी पत्नी अनीता (43 वर्ष) को मेरठ मायके लेकर आए थे। अनीता के साथ उनके देवर सोनू का पांच साल का बेटा भी था। पवन ने अनीता को नेशनल हाईवे 58 पर खड़ौली के सामने उतार दिया और किसी काम से मेरठ आ गए। अनीता को लेने के लिए उनके 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.