मेरठ, जून 15 -- मेरठ के मवाना रोड पर वाहनों का काफिला निकालकर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई वाहन सड़क पर एक साथ चलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ युवक खतरनाक तरीके से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मवाना रोड क्षेत्र का है, जहां युवकों ने वाहनों का काफिला निकालकर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की। स्टंटबाजी के दौरान सड़क पर अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस तरह की हरकतों को कानून व्यवस्था और यातायात नियमों के लिए चुनौती बताया है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच कर वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास किया ...