मेरठ, अप्रैल 16 -- सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए राहत की मांग को लेकर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने जैसे ही कुछ कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के लिए कूच किया तो पुलिस ने रोक दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी एवं एसीएम प्रभाकर त्रिपाठी ने वार्ता की। एसीएम ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन लिया। इसके बाद पुलिस फोर्स ने सचिन सिरोही, धर्मेंद्र मलिक, किसान नेता कुलदीप त्यागी एवं उनके वाहनों के साथ हिरासत में ले लिया और थाने ले आए। शाम को कोर्ट से जमानत पर तीनों रिहा हुए। इधर, यात्रा से सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों, महिलाओं एवं अन्य लोगों ने दूरी बनाई। यह भी पढ़ें- मेरठ : सेंट्रल मार्केट प्रकरण में निकल रही पैदल न्याय यात्रा रुकी, सचिन सिरोही समेत कई हिरासत में...