मेरठ, नवम्बर 8 -- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉकी एस्टो टर्फ पर अभ्यास करने वाले विकास चौधरी आठ नवंबर से श्रीलंका में शुरू हो रही हॉकी प्रीमियर लीग में अपनी हॉकी स्टिक का जादू दिखाते नजर आएंगे। श्रीलंका प्रीमियर हॉकी लीग 8 से 29 नवंबर तक कोलंबो और मटाले में होगी। टूर्नामेंट दो चरणों में होगा। मेरठ के प्रभात नगर निवासी हॉकी खिलाड़ी विकास चौधरी प्रतिभाग करेंगे। हॉकी इंडिया के सौ वर्ष पूरा होने पर विकास के चयन ने इस खुशी को दोगुना किया है। वह श्रीलंका वायु सेना पुरुष हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच भूपेश कुमार ने कहा मेरठ के हॉकी खिलाड़ी अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे है, जिसका श्रेय स्टेडियम में 2022 में तैयार हॉकी एस्टो टर्फ को जाता है। उन्होंने टर्फ की साफ-सफाई के लिए क्लीनिंग मशीन की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.