मेरठ : शुगर इंडस्ट्री को लाभ पहुंचाएगा नया गन्ना नियंत्रण अधिनियम : योगेंद्र यादव
मेरठ, मई 8 -- नए गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 को लेकर शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अध्ययन संस्थान के सभागार में जय किसान आंदोलन और अर्थशास्त्र विभाग व प्रबंधन विभाग ने संयुक्त रूप से सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में पहुंचे जय किसान आंदोलन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव ने कहा कि नया गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 किसानों की बजाय शुगर इंडस्ट्री को लाभ पहुंचाने के लिए लाया गया है। पिछले 60 साल से किसानों के जीवन को निर्धारित करने वाले गन्ना नियंत्रण आदेश 1966 को किसानों की बिना सहमति और सुझाव लिए बगैर ही बदला जा रहा है। सरकार ने इस मसौदे को केवल 11 लोगों के पास भेजा है, इसमें शुगर इंडस्ट्री के प्रतिनिधि भी शामिल है लेकिन किसान प्रतिनिधियों को मसौदा नहीं भेजा गया है।
गन्ना अधिनियम पर किसानों की राय य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.