मेरठ, अगस्त 11 -- मेरठ। मंगलवार को शिवरात्रि पर मौसम में एकाएक हुए बदलाव ने शहर को भिगो दिया। मेरठ सहित आसपास के हिस्सों में बादल जमकर बरसते रहे और शिवालयों में बोल बम, बम-बम के जयकारे भी गूंजते रहे। भारी बारिश के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और औघड़नाथ मंदिर से लेकर शहर के शिवालयों में शिवभक्त पहुंचते रहे। बारिश के बीच शिवभक्तों का जलाभिषेक होता रहा। पूर्वानुमान के उलट मंगलवार सुबह मौसम ने एकाएक रंग बदला और घने बादल छा गए। नौ बजे से हल्की बारिश ने दस्तक दी और इसके बाद जमकर बारिश शुरू हो गई। मेरठ सहित आसपास के हिस्सों में इस अवधि में तेज बारिश होती रही। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : शिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ा भक्तों का सैलाब बारिश के बीच शहर के शिवालयों में शिवभक्तों की लाइन भी लगी रही। औघड़नाथ मंदिर में कांव...