मेरठ : शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर के घर पहुंचे एडीजी, परिजनों को दी वीरता पुरस्कार और कीर्ति चक्र की बधाई
मेरठ, अगस्त 15 -- मेरठ। मसूरी गांव में शनिवार सुबह शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के घर एडीजी भानु भास्कर समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने शहीद के परिजनों को सरकार की ओर से मरणोपरांत दिए गए वीरता पुरस्कार और कीर्ति चक्र के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शहीद के घर का माहौल भावुक हो गया। एडीजी भानु भास्कर ने शहीद सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी, बेटे मंजीत और बेटी नेहा को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से घोषित सम्मानों की जानकारी देते हुए शहीद सुनील कुमार की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया। एडीजी ने बताया कि बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में सुनील कुमार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीद की वीरता और शहादत का जिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.