मेरठ, अप्रैल 3 -- दौराला नगर पंचायत में शुक्रवार शाम शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों ने सरधना रोड स्थित एक शराब के ठेके से शराब खरीदी थी, जिसे पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। हालांकि डीएम डॉ. वीके सिंह का कहना है कि मामले की पुलिस जांच कर रही है। जहरीली शराब जैसी बात नहीं है। ठेके से 200 से अधिक लोगों ने शराब खरीदी है। ऐसे में केवल तीन की मौत होना संदेह उत्पन्न करता है। पुलिस की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। दौराला के वार्ड नंबर 7 निवासी बाबूराम प्रजापति का सरसों के तेल का कोल्हू (स्पेलर) है। वहां वार्ड नंबर 12 निवासी जितेंद्र कश्यप (45 वर्ष) नौकरी करता था। इसी दौरान वार्ड नंबर 14 निवासी अंकित उर्फ दौलत भी कोल्हू पर तेल लेने के लिए आया था। ​तीनों ने मिलक...