मेरठ, अप्रैल 7 -- सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारी आग बबूला हो गए। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के प्रस्ताव पर संयुक्त व्यापार संघ के दोनों धड़ों ने एकजुट होकर नौ अप्रैल गुरुवार को मेरठ बंद का ऐलान कर दिया। इधर, व्यापारिक संगठनों ने गुरुवार को मेरठ बंद की तैयारियां शुरू कर दी। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट से सेंट्रल मार्केट मामले में फैसला आना है। मंगलवार को संयुक्त व्यापार संघों के अध्यक्ष अजय गुप्ता और नवीन गुप्ता पूरी टीम के साथ सुबह ही सेंट्रल मार्केट पहुंच गए। मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार जीतू सिंह नागपाल एवं महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा, सुदीप जैन, संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री संजय जैन, सरदार दलजीत सिंह, संरक्षक अरुण वशिष्ठ, ललित गुप्ता अमूल, तरुण गोयल, अंकुर गोयल भी मौजूद रहे। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता और नवीन गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.