मेरठ, मार्च 25 -- एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवाद बयान के मामले में गिरफ्तार तीन पदाधिकारियों को बुधवार शाम कोर्ट से जमानत मिल गई। दूसरी ओर, एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष समेत बाकी तीन अन्य आरोपियों को थाने से नोटिस पर छोड़ा गया है। बाकी आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और वीडियो साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में नाम बढ़ाया जाएगा। मेरठ में हापुड़ रोड पर लब्बैक फार्म हाउस में 23 मार्च को ईद मिलन समारोह बिना अनुमति लिए ही एआईएमआईएम पदाधिकारियों ने आयोजित किया था। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने विवादित बयान दिया था और कहा था कि यूपी में सिर्फ 11 विधायक दे दो, फिर मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का एनकाउंटर करेंगे।इस बयान की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लोहियानगर थाने में हाजी शौकत अली समेत छह पदाधिकारियों ...