मेरठ : लोहिया नगर में सर्राफ की दुकान पर हैदराबाद पुलिस का छापा
मेरठ, मई 20 -- लोहियानगर इलाके में एल ब्लॉक के पास सर्राफ के यहां बुधवार दोपहर हैदराबाद पुलिस ने दबिश दी। एक चोर को पुलिस साथ लेकर आई थी और चोरी का सामान खरीदने का आरोप था। इस मामले में मौके पर हंगामा हो गया, जिसके बाद हैदराबाद पुलिस लोहियानगर थाने पहुंची। हैदराबाद में कुछ दिन पहले बड़ी चोरी की घटना हुई थी। पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को दबोच लिया था। कुछ माल बरामद कर लिया गया था। हालांकि पूछताछ में खुलासा हुआ कि मेरठ के लोहियानगर एल-ब्लॉक चौकी के पास एक सर्राफ को कुछ सोना बेचा था। इसी आधार पर आरोपी को रिमांड पर लेकर हैदराबाद पुलिस बुधवार को मेरठ पहुंची। यहां सर्राफ के यहां पर दबिश दी गई। इस दौरान हंगामा हो गया और पुलिसकर्मियों से मुकदमे की कॉपी समेत आईकार्ड मांगे गए। ये भी पूछा गया कि आरोपी से पहचान क्यों नहीं कराई जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.