मेरठ, जनवरी 27 -- लखनऊ में सपा विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में मेरठ के सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला। सपा नेताओं ने उन्हें डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट किया। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मेरठ के नेताओं से संगठन को लेकर चर्चा की और मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा। इस दौरान विधायक अतुल प्रधान, सपा जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, किशन सिंह जाटव, डॉक्टर हरविंदर, अजय अधाना, प्रशांत गौतम रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.