मेरठ, जनवरी 2 -- रैपिड के मेरठ साउथ स्टेशन समेत सभी स्टेशनों पर गाड़ी पार्क कर नमो भारत से सफर कर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में नौकरी करने वालों के लिए नया साल अच्छा नहीं रहा। रैपिड रेल के मेरठ साउथ स्टेशन पर एक जनवरी से पार्किंग शुल्क को महंगा कर दिया गया है। चार पहिया वाहनों का पार्किंग शुल्क को 30 रुपये से बढ़ाकर सीधे 80 रुपये कर दिया गया है। लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। अक्तूबर-2024 से रैपिड के मेरठ साउथ स्टेशन पर साइकिल, दोपहिया वाहनों, चार पहिया वाहनों के लिए शुल्क छह घंटे, 12 घंटे, 16 घंटे और 24 घंटे के हिसाब से तय किया गया था। साइकिल के लिए पांच रुपये, 10 रुपये, 20 रुपये का शुल्क था। दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपये, 25 रुपये, 30 रुपये और 60 रुपये का शुल्क था। चार पहिया वाहनों के लिए 30 रुपये 12 घंटे के लिए, फिर 16 घंटे के लि...