मेरठ, मार्च 24 -- मेरठ में रैपिड रेल की सुरक्षा में सेंधमारी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली रोड पर ब्रह्मपुरी और मेरठ सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के बीच एक युवक कटीले तारों को पार कर सुरंग के भीतर घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों और गार्ड की मदद से पकड़ लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि आरोपी को मानसिक तौर से विक्षिप्त माना जा रहा है। मंगलवार दोपहर बाद करीब चार बजे एक युवक ने ब्रह्मपुरी और मेरठ सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के बीच सुरंग के चारों ओर घेराबंदी के लिए लगाए गए कटीले तारों के बीच से रास्ता बनाकर अंदर घुसने की कोशिश की। कॉरिडोर के प्रतिबंधित क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। एनसीआरटीसी के गार्ड भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.