मेरठ : यूपी में 11 हजार से ज्यादा स्कूली वाहन बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे
मेरठ, मई 1 -- प्रदेश में हजारों की संख्या में ऐसे स्कूली वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिनका परमिट काफी समय पहले समाप्त हो चुका है। शासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के लगभग 20% स्कूली वाहनों का परमिट खत्म हो चुका है, जो सीधे तौर पर मासूमों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। मेरठ जिले में ही 1273 में से 223 और बागपत में 574 में से 113 का बिना परमिट स्कूली वाहनों का संचालन हो रहा है। शासन की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 75 जिलों में कुल 66,056 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 11,357 वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद ये वाहन बेधड़क सड़कों पर बच्चों को ढो रहे हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। परिवहन विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.