मेरठ, अक्टूबर 7 -- रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में चल रही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को पांच अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा, उस समय हड़कंप मच गया, जब फिजिकल से डिसक्वालीफाई होने के बाद एक अभ्यर्थी गायब हो गया। सहारनपुर से उसके साथ आए दोस्त करीब दो घंटे तक तलाश करते रहे। बाद में अभ्यर्थी अपने कमरे पर सकुशल मिल गया। पांच अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी यह भी पढ़ें- दौड़ में किसी को सांस लेने में परेशानी तो किसी के सीने में दर्दफिजिकल के दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला जारी रहा फिजिकल के दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला जारी रहा। सहारनपुर के अर्पित, बागपत के अंकुश, शामली के विकसित, मुजफ्फरनगर के विशाल और ब...