मेरठ, सितम्बर 26 -- मेरठ। शहर में 16 से 25 अक्टूबर 2026 तक खादी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में जम्मू-कश्मीर के साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। इसमें कश्मीर के हुनर के साथ ही प्रदेश के सभी 75 जिलों से विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित होंगे। जिला ग्रामोद्योग विभाग ने महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महोत्सव में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के खादी उत्पादों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों के प्रसिद्ध उत्पाद भी लोगों को एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। जम्मू-कश्मीर के शॉल, बनारस की साड़ियां, सहारनपुर के लकड़ी के सामान और मुरादाबाद के पीतल के बर्तन समेत कई अन्य उत्पाद प्रदर्शनी का आकर्षण होंगे।जिला ग्रामोद्योग एवं परिक्षेत्रीय प्रभारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव मे...