मेरठ, अप्रैल 2 -- आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे मेरठ के खिलाड़ी समीर रिजवी रहे। जिन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। उधर, समीर रिजवी की इस शानदार पारी के बाद मेरठ में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके घर पर जश्न का माहौल है और परिवार व स्थानीय लोग उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में उतरे समीर रिजवी ने 47 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में शानदार चौके-छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह से दिल्ली की ओर मोड़ दिया। जब टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, तब रिजवी ने जिम्मेदारी संभालते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। समीर रिजवी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.