मेरठ, अप्रैल 8 -- माफिया उधम सिंह की जमानत में फर्जीवाड़ा करने का खुलासा हुआ है। जमानत लेने वाले को जानकारी ही नहीं थी कि उसके दस्तावेज पर उधम सिंह की जमानत कराई गई। उधम सिंह के दो करीबी गुर्गों ने किसान को लोन कराने का झांसा दिया और उधम सिंह की जमानत के कागजात पर साइन करा लिए। अब उसकी जमानत में दस्तावेज इस्तेमाल करने का खुलासा हुआ तो किसान ने तहरीर दी है। सरूरपुर थाने में उधम सिंह के दो साथियों पर मुकदमा दर्ज किया है। अपराध माफिया उधम सिंह को 20 जुलाई 2021 को सरूरपुर पुलिस ने रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया था। उसका नेटवर्क तोड़ने के लिए उसे उन्नाव जेल ट्रांसफर कर दिया था। चार साल और आठ माह जेल में रहने के बाद 26 मार्च 2026 को उधम सिंह जमानत पर रिहा हो गया था। इसके बाद से पुलिस ने उधम सिंह के जमानती को लेकर छानबीन ...