मेरठ : माधवपुरम में इलेक्ट्रिकल दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख
मेरठ, जून 2 -- ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-1 मार्केट स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार माधवपुरम सेक्टर-1 मार्केट में स्थित अरिहंत इलेक्ट्रिकल्स की दुकान से देर रात अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान स्वामी और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा इलेक्ट्रिकल सामान, वायर, उपकरण और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो चुकी थी। प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.