मेरठ, मई 2 -- परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खुंटी गांव में शनिवार सुबह खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान और उंगलियां कटी मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है और कई एंगल पर पड़ताल शुरू कर दी है। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ सीओ सदर देहात और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान 30 वर्षीय गुलफशा निवासी खुंटी के रूप में हुई है। शव पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जबकि कुछ उंगलियां कटी हुई पाई गईं, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.