मेरठ, अप्रैल 4 -- मवाना। तहसील में एक किसान ने तहसील दिवस में केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे हड़कंप मच गया। किसान ने कृषि भूमि की सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन न मिलने और विभागीय कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। तहसील मवाना के ग्राम नासरपुर निवासी मोंगेराम ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसने 17 जून 2025 को अपनी कृषि भूमि के लिए एल.टी. लाइन से विद्युत कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा जूनियर इंजीनियर को कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद आज तक कनेक्शन नहीं दिया गया। किसान ने कहा कि उसकी भूमि के पास 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर है, जिस पर पहले से पांच कनेक्शन चल रहे हैं, जबकि एक कनेक्शन अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.