मेरठ, दिसम्बर 21 -- मेरठ। भामाशाह पार्क के बाहर मुख्य गेट की तरफ से सर्किट हाउस जाने वाली रोड पर रविवार दोपहर उस समय भगदड़ मच गई जब वहां से गुजरते लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। यहां केबल लगाने का काम कर रहे छह मजदूरों के साथ यहां से गुजरने वाले करीब 15 से 20 लोग मधुमक्खियों का शिकार बने। करीब आधा घंटे तक अफरातफरी मची रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना दोपहर करीब 1:45 बजे की है। विक्टोरिया पार्क के सामने वाले मुख्य मार्ग से सेंट लुक्स अस्पताल-बिजलीघर जाने वाले रास्ते पर लगे पेड़ पर चील ने मधुमक्खियों के छत्ते पर चोंच मार दी। छत्ते का अधिकांश हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। मधुमक्खियां भड़क गईं और सड़क से गुजरते लोगों पर हमला कर दिया। यहां केबल लगाने का काम कर रहे पांच-छह लोगों को भी मधुमक्खियों ने शिकार बनाया। देखते ही देखते पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.