मेरठ : भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
मेरठ, सितम्बर 27 -- मेरठ। रविवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सदर दाल मंडी स्थित बूथ संख्या 256 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 138वें एपिसोड को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने पर आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो-टॉलरेंस नीति का उल्लेख किया। साथ ही स्वच्छता, आगामी जनगणना और नशामुक्त भारत के अभियान में जनभागीदारी का आह्वान किया।विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देशवासियों को राष्ट्रहित और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हैं, जिससे कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.