मेरठ, जनवरी 30 -- टीपीनगर की दिनेश विहार कॉलोनी में कातिलाना हमले की सनसनीखेज वारदात अंजाम दी गई। दबंगों ने भाकियू इंडिया के जिलाध्यक्ष को बेरहमी से पीटा और 30 सेकेंड में 27 बार डंडे से वार किए। घायल को सड़क पर गिराकर चेहरे को जूते से कुचल दिया। सिर पर गमला दे मारा। गाड़ी के नीचे कुत्ता आने पर दोनों पक्ष में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद हमला किया गया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं और गिरफ्तारी के लिए पुलिस काम कर रही है। दिनेश विहार कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद अधिवक्ता हैं और इनका भतीजा दीपक राणा भाकियू इंडिया में जिलाध्यक्ष है। बुधवार रात करीब नौ बजे दीपक राणा दूध लेने कार से डेयरी पर गए थे। दीपक की कार के नीचे कुत्ता आ गया और उसकी मौत हो गई। इसी ...