मेरठ, सितम्बर 23 -- परतापुर थाना क्षेत्र की बृज विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह झाड़ियों के किनारे बोरी में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। झाड़ियों के पास कुत्तों का झुंड देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ। लोगों ने मौके पर पहुंचकर बोरी खोली तो उसमें नवजात का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, माधवपुरम निवासी दयाराम सैनी की बेटी चंचल (35) की शादी करीब बारह वर्ष पहले हापुड़ के मतनौरा निवासी टीकम के बेटे कैलाश से हुई थी। चंचल के पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं। करीब चार वर्ष से कैलाश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बृज विहार कॉलोनी की गली नंबर-1 में सुभाष के मकान में किराये पर रह रहा था। करीब एक माह पहले वह अपने बच्चों को मतनौरा स्थित माता-पिता के पास भेज चुका था।...