मेरठ, अप्रैल 8 -- बेसिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में बंद या विवादित स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिफ्ट करने का ठोस प्लान तैयार कर लिया है। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें समय पर वैकल्पिक व्यवस्था मिल सके। जानकारी के अनुसार, विभाग ने ऐसे सभी स्कूलों की सूची तैयार कर ली है, जहां किसी कारणवश पढ़ाई बाधित हुई है। इन स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों का डाटा एकत्रित कर नजदीकी सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में सीटों की उपलब्धता का आकलन किया गया है। इसके बाद बच्चों को उनकी कक्षा और सुविधा के अनुसार नजदीकी स्कूलों में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।अधिकारियों का कहना है कि शिफ्टिंग प्रक्रिया पूरी तरह पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.