मेरठ, मार्च 24 -- हापुड़ रोड पर 23 मार्च को आयोजित ईद मिलन समारोह के दौरान एआईएमआईएम के यूपी प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली का बेतुका बयान उन पर भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लोहिया नगर थाने में हाजी शौकत अली और आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा था, यूपी में हमें 111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक दे दो फिर मुसलमान का एनकाउंटर करने वालों का एनकाउंटर होगा। उन्होंने मस्जिद-मदरसों की हिफाजत के लिए एक डंडा, एक झंडा और एक नेता बनाने की भी अपील की थी। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में 23 मार्च को एक फार्म हाउस में एआईएमआईएम के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महताब चौहान ने ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने इस समारोह को यूपी के 2027 के विधानस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.