मेरठ, मार्च 25 -- पुन: अपडेट : मेरठ : बेतुके बोल पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पर एफआईआर, तीन गिरफ्तार हापुड़ रोड पर 23 मार्च को आयोजित ईद मिलन समारोह के दौरान एआईएमआईएम के यूपी प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली का बेतुका बयान उन पर भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लोहिया नगर थाने में हाजी शौकत अली और आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा था, यूपी में हमें 111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक दे दो फिर मुसलमान का एनकाउंटर करने वालों का एनकाउंटर होगा। उन्होंने मस्जिद-मदरसों की हिफाजत के लिए एक डंडा, एक झंडा और एक नेता बनाने की भी अपील की थी। इस मामले में पुलिस ने देर रात एआईएमआईएम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी और महानगर सचिव राजी सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया।लोहिया नगर थ...