मेरठ, मार्च 15 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेलचुंगी इलाके में शनिवार तड़के एक झकझोर देने वाली वारदात सामने आई। नशे में हुए विवाद के बाद बेटे ने अपने ही पिता की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकान के अंदर कुछ देर शव के पास बैठा रहा। तड़के सुबह जब परिजन और आसपास के लोग दुकान पर पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला था। वह पिछले कई वर्षों से जेलचुंगी इलाके में रहकर कबाड़ का कारोबार कर रहा था। राजेश अपने बड़े बेटे अमन के साथ कबाड़ की दो दुकानों का संचालन करता था और दोनों पिता-पुत्र दुकान में ही रहते थे। जबकि उसकी पत्नी अनीता और अन्...