मेरठ, जनवरी 30 -- मेडिकल थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह हुंडई ईऑन कार जागृति विहार एक्सटेंशन के साउथ एक्स पुल के पास नाले में समा गई। व्यक्ति अपनी बेटी को कार चलाना सिखा रहे थे और साथ में उनका बेटा भी बैठा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और फिसलकर नाले में जा गिरी। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने व्यक्ति और उनके दोनों बच्चों को कार से निकाला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार को क्रेन की मदद से नाले से बाहर निकाला गया। वीडियो के आधार पर कार मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जागृति विहार एक्सटेंशन-2 में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति अपनी बेटी को कार चलाना सिखा रहे थे। उसी दौरान साउथ एक्स पुल के बराबर में कार अनियंत्रित हो गई। कार के पहिये फिसल गए और कार नाले में जा गिरी। शुक्र रहा कार नाले में ज्यादा अंदर तक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.