मेरठ : बूथ मजबूत तो चुनाव में जीत तय : भूपेंद्र चौधरी
मेरठ, मई 18 -- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ही मजबूती है। बूथ मजबूत तो चुनाव में जीत तय। भाजपा के मेरठ महानगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 कार्यशाला रविवार को वेदव्यासपुरी स्थित सफायर ग्रांड रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री ने विचार रखे। रविवार को सातवें सत्र से शुरुआत हुई। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल रहे। उन्होंने विचार परिवार विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि विचारों का परिवार है, जिसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं। सातवें सत्र की अध्यक्षता बीना वाधवा और संचालन महामंत्री विनय शर्मा पराशर ने किया। आठवें सत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.