मेरठ : बारिश से कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी, छात्र की मौत, भाई घायल
मेरठ, जून 13 -- जानीखुर्द। जानी के टिकरी गांव में शुक्रवार अलसुबह करीब तीन बजे आंधी बरसात के चलते कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में 11वीं के छात्र की मौत हो गई है, जबकि उसका बड़ा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। टिकरी गांव निवासी ऋषिपाल मजदूरी करता है। गुरुवार रात ऋषिपाल का परिवार कच्चे मकान में सो रहा था। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे आंधी-बरसात के चलते मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में 16 वर्षीय बेटा दिपेश की मलबे में दबने से मौत हो गई। दिपेश जानी कस्बे के इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। हादसे में दिपेश का बड़ा भाई रचित भी घायल हो गया। पीड़ित परिवार की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर घायल युवक को मलबे से निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.