मेरठ, मई 30 -- टीपीनगर थाना क्षेत्र की शांतिकुंज कॉलोनी में शनिवार सुबह डिलीवरी ब्वॉय का शव बाथरूम में मिलने से हड़कंप मच गया। मौके से शराब पीने के साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा मानकर जांच कर रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। टीपीनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान 36 वर्षीय पवन पुत्र रामपाल निवासी जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। पवन मेरठ में रहकर डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था और टीपीनगर क्षेत्र स्थित भोला रोड की शांतिकुंज कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। शनिवार सुबह कॉलोनी का गार्ड जब उसके कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो पवन बाथरूम में औंधे मुंह पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। पवन की नाक पर चोट निशान मिला है।टीपीनगर प...