मेरठ, अप्रैल 21 -- मेरठ-बागपत मार्ग पर कुराली धर्मशाला के पास सोमवार शाम को यात्रियों से भरी प्राइवेट बस में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। घटना को लेकर बस चालक की ओर से हादसे का मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल आरटीओ विभाग की ओर से जांच में बस का परमिट वैध बताया है। फिलहाल इस मामले में बस मालिक और चालक को क्लीन चिट दी जा रही है। बागपत जिले का बालैनी निवासी पवन मेरठ-बागपत रोड पर प्राइवेट बस का चालक है। सोमवार शाम कुराली धर्मशाला के पास अचानक बस में शॉर्ट सर्किट होने पर आग लग गई थी। इस घटना को लेकर पुलिस, फायर टीम और आरटीओ अफसरों ने छानबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- सवारियों से भरी बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग प्रारंभिक जांच में इस पूरे घटनाक्रम को हादसा माना जा रहा है। बस का परमिट वैध बताया है और फिटनेस भी जून 2026 तक है। साथ ही ये भी पाया गया है...