मेरठ : बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश, मचा हड़कंप
मेरठ, अगस्त 12 -- मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक नौ साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। घटना का पता चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल फुटेज की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस घटना के हर बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Hapur News: रिश्ते के चाचा ने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.