मेरठ, मार्च 18 -- चौ.चरण सिंह विवि में सत्र 2026-27 से यूजी-पीजी प्राइवेट बंद हो जाएगा। विवि केवल पहले से पंजीकृत छात्र-छात्राओं की ही डिग्री पूरी कराएगा। प्रथम वर्ष में नए सत्र में कोई पंजीकरण नहीं होगा। प्राइवेट के स्थान पर विवि छात्र-छात्राओं को ओडीएल और ऑनलाइन मोड में यूजी-पीजी स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में घर बैठे और नौकरी करते हुए वैध डिग्री हासिल करने का मौका देगा। इसके लिए विवि ने यूजी-पीजी में नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दे दी है। विवि नया प्रयोग करते हुए इसी साल से बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम प्राइवेट और एलएलएम के परीक्षार्थियों की छह लाख से अधिक कॉपियां का मूल्यांकन एआई से कराएगा। बुधवार को कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई विद्वत परिषद की बैठक में विवि ने इन फैसलों पर मुहर लगा दी। विवि आधिकारिक घोषणा आज कार्यपरिषद की बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.