मेरठ, फरवरी 26 -- पहाड़ों पर सक्रिय एवं सशक्त पश्चिमी विक्षोभ की कमी, मैदानों मे कोई मौसमी सिस्टम नहीं होने के साथ ही तेज धूप से फरवरी में पारा छलांग लगाने लगा है। विदाई से पहले ही फरवरी में दिन-रात के तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गए हैं। 75 वर्षों में 11 सर्वाधिक गर्म फरवरी में 2016-2025 तक के छह वर्ष शामिल हैं। यानी इन दस वर्षों में फरवरी लगातार गर्म हो रही है। इसमें से भी अकेले 2021 में अधिकतम तापमान ने चार रिकॉर्ड बनाए हैं। यही ट्रेंड रहा तो 2026 की फरवरी नए रिकॉर्ड बना सकती है। सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक पारा मंगलवार को मेरठ में दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि रात में यह 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। फरवरी में दिन-रात के औसत तापमान 22.9 एवं 9.9 डिग्री सेल्सियस होने चाहिए, लेकिन अभी तक मेरठ में सिर्फ...