मेरठ, मई 11 -- उत्तर प्रदेश प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के दौरान कोतवाली बुढ़ाना गेट स्थित इस्माइल डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक दिव्यांग अभ्यर्थी को मोबाइल फोन के साथ पकड़ लिया गया। परीक्षा नियमों का उल्लंघन सामने आने के बाद केंद्र प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में प्रधानाचार्य की ओर से कोतवाली थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक खरखौदा हाल पता हापुड़ निवासी 44 वषीय कृष्णपाल पुत्र हुकुम सिंह रविवार को आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा देने आया था। परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थी बार-बार अपनी बैसाखी और कपड़ों की ओर हाथ ले जा रहा था। यह भी पढ़ें- जेपी विवि : चौथे सेमेस्टर की परीक्षा आज से, 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी ...