मेरठ, अप्रैल 5 -- मिल्ली काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करीब सवा सौ साल से अजराड़ा में संचालित दीनी इदारा (मदरसा) जामिया इस्लामिया अरबिया गुलजार-ए-हुसैनिया के सदर हजरत मौलाना अब्दुल्ला मुगैसी का शनिवार रात इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। देर रात तक अजराड़ा मदरसे में शोक जताने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। हजरत मौलाना अब्दुल्ला मुगैसी (95 वर्ष) मूल रूप से सहारनपुर के घघरौली के रहने वाले थे। वह करीब 60 वर्षों से अजराड़ा में रहकर दीनी, कौम, मिल्लत की सेवा में जुटे थे। बच्चों को तालीम दे रहे थे। शनिवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें मेरठ के एक नर्सिंग होम लाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका इंतकाल हो गया। वह अपनी पीछे तीन बेटों और पांच बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।उनका जनाजा अजराड़ा स्थित मदरसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.