मेरठ, अक्टूबर 2 -- मेरठ। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में 3000 किलोमीटर लंबी 'प्रकृति पथ' साइकिल यात्रा का मेरठ में सांकेतिक शुभारंभ किया गया। यात्रा का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता का संदेश देना है। शुक्रवार सुबह सात बजे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर साइकिल यात्रा शुरू हुई। साइकिलिस्ट हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम और इंदिरा चौक होते हुए शहीद स्मारक पहुंचे। यहां 1857 की क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यात्रा में प्रो. विवेक त्यागी, प्रो. डॉ. श्याम घई, अरविंद गौड़, शोभित प्रसाद गौड़, लोकेश रोहिला, पवनेश गौड़, राजीव यादव, कपिल शर्...