मेरठ, फरवरी 5 -- मेरठ/बहसूमा। बहसूमा के गांव रहमापुर के पास मुख्य मार्ग पर तेज गति में आ रही बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने इससे इंकार कर दिया। परिजनों ने लिखित में थाने पर प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने रात में ही युवक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। सुहेल पुत्र सोनू निवासी इकरामनगर थाना मवाना, हाल निवासी महमूदपुर सिखेड़ा गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी मां और खाला को बाइक से लेकर महमूदपुर सिखेड़ा से मवाना में अपने मामा जमीलउद्दीन की पुत्री की शादी के लिए सामान लेने गया था। मां और खाला को यहां छोड़कर वह बाइक से वापस आ रहा था। रहमापुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.