मेरठ, जून 8 -- मेरठ। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर रेलवे ने मेरठ को दो स्पेशल ट्रेन दी है। ये दोनों ट्रेन तीन दिन तक दिल्ली से वाया मेरठ सहारनपुर तक 12 फेरे लगाएंगी। स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था होने से परीक्षार्थियों को भारी राहत मिलेगी। दोनों ट्रेन 8, 9 और 10 जून तक चलाई जाएंगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 64567/64568 तिलक ब्रिज दिल्ली से वाया मेरठ सहारनपुर तक अप-डाउन करेगी। यह ट्रेन तिलक ब्रिज से सुबह 9:45 बजे प्रस्थान करेगी और गाजियाबाद होते हुए मेरठ सिटी स्टेशन पर 11:18 बजे पहुंचेगी और यहां दो मिनट के स्टापेज के बाद 11:20 पर सहारनपुर के लिए रवाना हो जाएगी। यह भी पढ़ें- मेरठ : पुलिस भर्ती के लिए मेरठ को मिली दो स्पेशल ट्रेन ये ट्रेन दोपहर 1 बजकर 6 मिनट पर सहा...